फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   140 women marked for high risk pregnancy

हाई रिस्क प्रेगनेंसी के लिए 140 महिलाएं चिन्हित हुई

Sat, 10 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
140 women marked for high risk pregnancy
शामली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शुक्रवार को सीएचसी और पीएचसी पर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। 17 केंद्रों पर हुई जांच में 1125 महिलाओं की जांच की गई, जिसमें 140 महिलाएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में चिह्नित की गईं।
विज्ञापन

शासन द्वारा प्रत्येक माह की नौ तारीख को एचआरपी डे पर गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। शुक्रवार को जिले में सीएचसी और पीएचसी समेत 17 केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। गांव लांक पीएचसी पर डॉ. नीलम शुक्ला ने 60 महिलाओं की जांच की, जिनमें चार गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में रखा गया। जिला नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि एचआरपी डे पर 1125 महिलाओं की जांच की गई। इनमें 140 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में चिह्नित किया गया। इन महिलाओं को विशेष देखभाल की जरूरत बताई गई। उन्होंने बताया 167 महिलाओं को आयरन सुक्रोज दिया गया। 521 महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed