फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   14 players selected for division level kabaddi competition

मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन

Wed, 12 Oct 2022 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
14 players selected for division level kabaddi competition
शामली में उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कबड्डी के ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी - फोटो : SHAMLI
शामली। शहीद उधम सिंह ग्रामीण स्टेडियम शामली में जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी टीम का ट्रायल हुआ। ट्रायल में करीब 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 13 अक्तूबर को सहारनपुर में होने वाली मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

शहीद उधम सिंह स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी टीम का ट्रालय हुआ। ट्रायल में जिले के लगभग 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएस तोमर, जिला कबड्डी संघ शामली के जिला सचिव ओम सिंह वर्मा, संजीव कुमार, कबड्डी कोच संजू रानी, यशपाल सिंह, सतबीर मलिक आदि मौजूद रहे। ट्रायल के बाद मंडलीय स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में मयंक, अभिजीत, सागर पंवार, पारस, सागर, आस मोहम्मद, आर्यन पंवार, अजय, अक्षित मलिक, अर्जुन, हर्ष, विकास, शुुुभम और आशीष शामिल रहे। चयनित खिलाड़ी 13 अक्तूबर को सहारनपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में होने वाली मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

शामली में उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कबड्डी के ट्रायल में चयनित खिलाड़ी।

शामली में उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित कबड्डी के ट्रायल में चयनित खिलाड़ी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed