फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   14 complaints came before women commission member

महिला आयोग सदस्य के समक्ष आई 14 शिकायतें

Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
14 complaints came before women commission member
शामली में कलक्ट्रेट सभागार में महिलाओं की शिकायत सुनती राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी। - फोटो : SHAMLI
शामली। राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में महिलाओं की शिकायतें सुनी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई कार्यक्रम में 14 महिलाओं ने शिकायतें दर्ज कराई। जिनका निस्तारण कराने का जिम्मा वन स्टॉप सेंटर, महिला थाना व सीओ सिटी और थाना आदर्श मंडी को दिया गया। एक केस एसडीएम शामली को निस्तारण के लिए दिया गया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी स्कूल बनत का भी निरीक्षण किया। इसके बाद शामली ब्लॉक सभागार में महिला चौपाल का आयोजन भी किया गया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक गजाला त्यागी ने सरकार की महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं की सहायता और शिकायत संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और स्वयं सहायता समूह की कुल 14 महिलाओं को पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिला आयोग सदस्य ने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed