फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जलालाबाद में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली

जलालाबाद में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली

Sun, 14 Apr 2019 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
जलालाबाद में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली
जलालाबाद में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

जलालाबाद। रामनवमी पर्व के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर आरती उतारी।
जलालाबाद में रामनवमी पर्व भक्ति के साथ मनाया गया। रविवार को कस्बे के प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर से सुबह आठ बजे श्रीराम दरबार फूल-मालाओं से सजाया गया और आरती के उपरांत शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ चौकी प्रभारी पवन सैनी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शोभायात्रा में भव्य श्रीराम दरबार के आगे दुर्गा संकीर्तन मंडल जलालाबाद व महिला संकीर्तन मंडल और सुंदरकांड सेवा समिति के सदस्यों के साथ श्रीराम मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारी व भारी संख्या में भक्त नंगे पैर भगवान श्रीराम के जयकारे व भक्तिरस से परिपूर्ण भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा कस्बे के मोती बाजार, आर्यनगर, मोहल्ला बोहरान, पाल धर्मशाला, मोहल्ला खटियान, चौक बंबा, कटहरा चौक से होते हुए मंदिर पर पहुंची। रास्ते में जगह- जगह भक्तों ने श्रीरामजी की आरती की और पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को सफल बनाने में अवनीश आहुजा, अंकित गोयल, सचिन जैन, प्रिंस गर्ग, धर्मवीर सैनी, संजीव गर्ग, बोबी शर्मा, अशोक कोरी, दीपक सैनी, नंदकिशोर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed