{"_id":"5cb1fd66bdec2213ed0cd3b3","slug":"131555168614-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान में सबसे आगे रहे मुस्लिम और गूर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान में सबसे आगे रहे मुस्लिम और गूर्जर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर बृहस्पतिवार को हुए मतदान के बूथवार आंकड़ों के अनुसार वोटिंग के मामले में मुस्लिम और गुर्जर बहुल इलाके मतदान में सबसे आगे रहे। जाट बहुल गांवों में मतदान प्रतिशत कम रहा है। मुस्लिम बहुल कई बूथों पर तो 80 से 90 प्रतिशत तक भी मतदान हुआ है।
प्रत्याशियों की हार जीत में मतदान प्रतिशत का रोल काफी अहम होता है। मई 2014 के उपचुनाव की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ गया है। ऐसे में प्रत्याशियों के हार जीत के समीकरण भी उथल पुथल हुए हैं। मतदाताओं ने जात बिरादरी को ही ज्यादा अहमियत दी है। मुस्लिम बहुल बूथों पर भी अच्छा पोलिंग हुआ। कैराना कस्बे के पब्लिक इंटर कालेेज में बने कमरा नंबर चार के बूथ पर 65 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि कैराना शहर के अधिकतर मुस्लिम बूथों पर औसतन 55 से 60 फीसदी मतदान हुआ, लेकिन देहात के कुछ बूथ पर 65 प्रतिशत तक रहा। गंगोह और नकुड़ विस क्षेत्र के मुस्लिम बहुल कई बूथों पर तो 75 से 80 प्रतिशत वोटिंग हुआ। गंगोह के बांदा हाड़ी स्थित प्राइमरी स्कूल के दो बूथों पर क्रमश: 91 और 92 प्रतिशत मतदान हुआ। चौसाना क्षेत्र के पठानपुरा मजरे के बूथ पर तो 90 प्रतिशत मतदान हुआ।
गुर्जरों ने भी जमकर किया मतदान
गुर्जर बहुल कंडेला गांव के बूथ संख्या 319 पर 83 प्रतिशत और 320 पर 74 प्रतिशत मतदान हुआ है। झारखेड़ी के गुर्जर बहुल तीनों बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। इसी तरह गंगोह और नकुड़ क्षेत्र के गुर्जर बहुल गांवों के कई बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।
विज्ञापन
जाट बेल्ट के मतदाताओं में रुझान कम
जाट बेल्ट में वोटिंग कमजाट बेल्ट गांवों में वोटिंग काफी कम हुई है। कैराना विस के ऊन क्षेत्र के डीएवी इंटर कालेज में बने कई बूथों पर तो 50 प्रतिशत से कम वोटिंग हुआ है। जाट बहुल दंगा ग्रस्त जाट बहुल शामली विस के गांव लांक गांव के प्रा.पा.नंबर एक कमरा नंबर चार में केवल 59 प्रतिशत मतदान हुआ। बहावड़ी गांव के प्राइमरी पाठशाला में बने बूथों पर भी वोटिंग प्रतिशत 55 प्रतिशत के आसपास रहा।
ठाकुर बहुल गांव में भी अच्छा मतदान
ठाकुरों के गांवों में वोटिंग ठीक रहा। थानाभवन क्षेत्र के ठाकुर बहुल मारुखेड़ गांव के बूथ 144 पर 69 और बूथ संख्या 145 पर 82 प्रतिशत मतदान रहा। इसी तरह हरड़ फतेहपुर आदि गांवों में कई बूथों पर वोटिंग 60 प्रतिशत से अधिक रहा है।