फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   टैक्स वृद्धि पर आपतियों की सुनवाई के तीन समिति गठित

टैक्स वृद्धि पर आपतियों की सुनवाई के तीन समिति गठित

Fri, 08 Mar 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
टैक्स वृद्धि पर आपतियों की सुनवाई के तीन समिति गठित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। नगरपालिका द्वारा भवन एवं जलकर में वृद्धि पर जमा हुई आपत्तियों पर सुनवाई कर निस्तारण करने के लिए सभासदों की तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति 11 मार्च से आपत्तियों पर सुनवाई शुरू करेगी।

नगरपालिका शामली ने इस बार भवन एवं जलकर में वृद्धि पर कुछ लोगों ने आपत्तियां की थी। पालिका के कई सभासदों ने टैक्स वृद्धि में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए पालिका अधिकारियों और जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद पालिका ने इस मामले में लोगों से आपत्तियां मांगी थीं। पालिका में इस संबंध में करीब 600 आपत्तियां जमा कराई गई हैं। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आपत्तियों की सुनवाई के लिए सभासद आशुतोष पंवार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति में आशुतोष पंवार के अलावा सभासद पूनम और मालिनी गर्ग को शामिल किया गया है। बृहस्पतिवार को समिति ने पालिका में सभी नौ टैक्स कलेक्टर की मीटिंग लेकर टैक्स से संबंधित जानकारी ली। सभासद आशुतोष पंवार ने बताया कि 11 मार्च से पालिका में आपत्तियों पर सुनवाई शुरू की जाएगी। पहले उन वार्डों की सुनवाई की जाएगी, जिन वार्डों से कम आपत्तियां आई है ताकि उनका निस्तारण जल्द हो सके। आपत्तियों पर सुनवाई 19 मार्च तक की जाएगी। प्रत्येक दिन 100 से 125 आपत्तियों पर सुनवाई का लक्ष्य रखा गया है। सभी टैक्स कलेक्टर को आपत्तियों पर लिखे फोन नंबर पर लोगों को जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed