फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गलत प्रश्नपत्र वितरण मामला तूल पकडा, जांचअधिकारी ने लिए बयान, सीसीटीवी फुटेज देखा

गलत प्रश्नपत्र वितरण मामला तूल पकडा, जांचअधिकारी ने लिए बयान, सीसीटीवी फुटेज देखा

Thu, 21 Feb 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
गलत प्रश्नपत्र वितरण मामला तूल पकडा, जांचअधिकारी ने लिए बयान, सीसीटीवी फुटेज देखा
गलत प्रश्नपत्र वितरण प्रकरण में प्रधानाचार्य से जवाब तलब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। छात्राओं को गलत प्रश्नपत्र वितरण के मामले में जांच अधिकारी कंडेला राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक ने हिंदू कन्या इंटर कालेज में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को देखा। प्रधानाचार्य, परीक्षा केंद्र प्रभारी, दोनो कक्ष निरीक्षकों से गहन पूछताछ की। प्रबंधक मुनेश कुमार संगल ने विद्यालय में पहुंचकर पूरे प्रकरण की जानकारी करने के बाद प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिन में जवाब मांगा है।

सोमवार को सत्यनारायण इंटर कालेज की छात्रा ईशा, पूजा रानी, दिव्याशी, पूजा कश्यप आदि ने जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा को शिकायत करके दावा किया था कि वह सभी इस कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा हैं, जिनका परीक्षा केंद्र हिंदू कन्या इंटर कालेज में है। छात्राओं के मुताबिक शनिवार को उनका हाईस्कूल गणित का प्रथम पाली में प्रश्नपत्र था, मगर उन्हें प्रारंभिक गणित का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने पूरे मामले की जांच राजकीय इंटर कालेज कंडेला के प्रधानाचार्य अमित मलिक को सौंपी थी। बुधवार को जांच अधिकारी अमित मलिक हिंदू कन्या इंटर कालेज में पहुंचकर परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी फुटेज को देखा। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना कुमारी, परीक्षा केंद्र प्रभारी मीनाक्षी, कक्ष निरीक्षक प्रीती व जैन कन्या इंटर कालेज की ड्यूटी पर आई कक्ष निरीक्षिका के बयान लिए हैं। जांच अधिकारी अमित मलिक ने बताया कि जांच अभी अधूरी है। बृहस्पतिवार को जांच को पूरी करके जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा को भेज देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बताया कि वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय से आज लौटी है। बृहस्पतिवार को जांच अधिकारी को तलब करके रिपोर्ट मंगाएगी। विद्यालय के प्रबंधक मुनीष संगल ने बताया कि कालेज में पहुंचकर प्रधानाचार्य से लिखित में कारण् ाबताओ नोटिस जारी करके परीक्षा में हुई चूक का तीन दिन में जवाब तलब किया है। उधर, हिंदू कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मीना कुमारी ने बताया कि उनके विद्यालय की हाईस्कूल की कामर्स की छात्राओं को प्रारंभिक गणित का प्रश्नपत्र सही था, मगर श्री सत्यनारायण इंटर कालेज की हाईस्कूल की छात्राओं को गलत प्रश्न पत्र वितरण दिया गया था। टीम से गलती जरूर हुई हैं। गलती का पता लगते ही छात्राओं को सही प्रश्नपत्र देकर अतिरिक्त समय दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed