{"_id":"5c4df57fbdec224dab5ff852","slug":"131548612991-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु पूछ ठेका निरस्त, प्रशासन ने लगवाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु पूछ ठेका निरस्त, प्रशासन ने लगवाया ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। हरियाणा सीमा पर स्थित जिला पंचायत द्वारा छोडे़ गए पशु पूछ के ठेके पर अवैध वसूली के मामले सामने आने पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए ठेके को निरस्त कर दिया। जिसके बाद प्रशासन ने ठेके पर ताला लगा दिया। वही एक माह पूर्व वसूली के दर्ज हुए मुकदमे में पुलिस ने पशु पूछ के ठेकेदार को भी आरोपी बना लिया है।
विदित रहे कि एक माह पूर्व मोहल्ला छडियान निवासी दिलशाद कुरैशी ने मुकदमा दर्ज कराया था कि पशु पूछ ठेके पर प्रति पशु 25 रुपये के स्थान पर 200 रुपये वसूल किए जा रहे थे। मामले में एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा ने उस समय अवैध वसूली करते हुए दो कर्मचारियों को पकड़ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने जिला पंचायत द्वारा छोडे़ गए ठेके को निरस्त कर दिया। डीएम के आदेश पर प्रशासन ने यमुना पुल स्थित ठेके पर ताला डाल दिया। मामले के विवेचक एसआई हरिओम त्यागी ने बताया कि ठेके पर ठेकेदार की शह पर अवैध वसूली की जाती थी। जिस कारण पशु पूछ के ठेकेदार दिलशाद निवासी टपराना को भी मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।