फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं

डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं

Sat, 19 Jan 2019 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं
डीएम-एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

शामली/कैराना/कांधला। डीएम अखिलेश सिंह ने नवीन पेंशन हेतु सर्वेक्षण कार्यक्रम में लाभार्थियों के लिए नगर निकायों में 30 जनवरी तक कैंप लगाने के निर्देश दिए। कांधला में समाधान दिवस में विद्युत निगम के एसडीओ केे न आने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कैराना कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम अखिलेश सिंह और एसपी अजय कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। 20 जनवरी से 30 जनवरी तक दस दिवसीय कैंप नगर निकायों में लगाने के निर्देश दिए। एसपी अजय कुमार ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम डाक्टर अमित पाल शर्मा ने लेखपालों को फरियादी का मोबाइल नंबर रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए, ताकि वे फरियादियों से सीधे संपर्क कर उनसे समस्या के निस्तारण से संतुष्टि की जानकारी ले सके।
विज्ञापन

कांधला थाने पर एसडीएम कैराना डाक्टर अमित पाल शर्मा और सीओ कैराना राजेश कुमार तिवारी ने लोगों की समस्याओं को सुना। कस्बे के श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कालेज की कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने, हाजीपुर दुगड्डा निवासी किसान ने उनके खेत से हजारों रुपये के पेड़ काटने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम-एसपी ने गौशाला में देेेखी व्यवस्थाएं
कैराना। थाना समाधान दिवस के बाद डीएम और एसपी ने मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। दोनों अधिकारियों ने पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह द्वारा स्थापित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशाला में गोवंश की देेखभाल और उनके चारे-पानी की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान वहां पहुंचे लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर भाजपा की महिला नेता मृगांका सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, कृष्ण मित्तल, प्रधान पति मुंशाद अली चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed