{"_id":"5c38d836bdec22738335d7f8","slug":"131547229238-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशु लावारिस छोडने वालो की होगी तत्काल गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशु लावारिस छोडने वालो की होगी तत्काल गिरफ्तारी
विज्ञापन
कैराना। एसडीएम अमित पाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांवों पर चारागाह की जमीनों पर हो रहे कब्जों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर उसे कब्जामुक्त कराया जाएगा इसके बाद इन जमीनों में चारे की खेती की जाएगी जिसे गोशालाओं में गायों को उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर यदि आवारा पशु छोड़ते हुए मिलें, तो संबंधित व्यक्ति की पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तत्काल गिरफ्तारी कराकर कानूनी कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि निराश्रित पशुओं के आश्रय के लिए तहसील क्षेत्र के गांव रामडा, जंधेडी, टिटौली, गंदराऊ और अलीपुर के साथ-साथ कंडेला में भूमि चिह्नित कर अस्थाई गौशालाओं को विकसित कराया जाएगा। इस कार्य की जिम्मेदारी खंड विकास कार्यालय को सौंपी गई है। ग्रामीण ग्राम प्रधान के सहयोग से घरों में बंधवाने की व्यवस्था करेंगे। उधर, कैराना नगर पालिका की नजरों में क्षेत्र में कोई भी आवारा पशु नहीं है। जबकि कैराना गोशाला में 49 गोवंशों को आश्रय मिला हुआ है।
नगर पालिका परिषद के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पालिका क्षेत्र में कोई आवारा गोवंश नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई आवारा पशु घुमता मिल जाता है तो तुरंत ही नगर पालिका को सूचित कराये। उधर कैराना प्राचीन देवी मंदिर तालाब मार्ग पर स्थित गोशाला में 49 गोवंश आश्रय लिए हैं।