फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   रजिस्टर्ड अस्पताल में नहीं मिला कोई चिकित्सक

रजिस्टर्ड अस्पताल में नहीं मिला कोई चिकित्सक

Fri, 28 Dec 2018 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
रजिस्टर्ड अस्पताल में नहीं मिला कोई चिकित्सक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बे में अवैध तरीके से संचालित हो रहे अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी जारी है। शुक्रवार को भी विभागीय टीम ने दो स्थानों पर छापे मारते हुए नोटिस जारी किए। साथ ही समय पर जवाब न देने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

शुक्रवार को एसीएमओ अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम थाना भवन पहुंची। सबसे पहले टीम ने एक निजी अस्पताल पर छापेमारी की। जांच में पता चला कि इस प्रतिष्ठान ने अस्पताल के नाम का पंजीकरण कराया है, लेकिन मौके पर कोई भी डॉक्टर नहीं मिला । जबकि चिकित्सालय ने रजिस्ट्रेशन कराते वक्त करीब आधा दर्जन चिकित्सकों के नाम बताए थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। इसके बाद टीम एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। एसीएमओ ने बताया कि बिना पंजीकरण के अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने के कारण उन्हें तीन दिन पहले नोटिस देते हुए जवाब देने को कहा था। मगर, विभाग को अभी तक किसी भी प्रकार का जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। शुक्रवार को जब टीम यहां पहुंची तो वहां का स्टाफ गायब मिला। एसीएमओ ने बताया कि यदि शीघ्र जवाब नहीं दिया गया तो विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा। स्वास्थ्य विभाग के छापे से कस्बे के आसपास क्षेत्र के चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed