फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हरियाणा के शहरो के लिए शीघ्र यूपी रोडवेज बसें दौड़ेगी

हरियाणा के शहरो के लिए शीघ्र यूपी रोडवेज बसें दौड़ेगी

Sat, 01 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के शहरो के लिए शीघ्र  यूपी रोडवेज बसें दौड़ेगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। छह माह की लंबी प्रतीक्षा के बाद वेस्ट यूपी के मेरठ और सहारनपुर से हरियाणा राज्य के शहरों के लिए यूूपी रोडवेज बसों की परिवहन सेवाओं में विस्तार हो जाएगा। दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह से करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत, चंडीगढ़ और अंबाला आदि के लिए 50 से ज्यादा रोडवेज बसे दौड़ेगी।
हरियाणा और यूपी के मुख्यमंत्रियों की बैठक में जनवरी के अंतिम सप्ताह में परिवहन सेवाओं के विस्तार के साथ समझौता हुआ था। समझौते के बाद गत एक जून से करनाल, पानीपत और चंडीगढ़ से 31 हरियाणा की रोडवेज बसों का संचालन वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के लिए किया गया था। यूपी की ओर से बसें हरियाणा के शहरों के लिए संचालित नहीं हो पाई थी। आखिर लंबी प्रतीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने मेरठ-सहारनपुर मंडल मुख्यालयों से हरियाणा के राज्य के शहरों के लिए बसों के परमिट की स्वीकृति दे दी। दो तीन दिन में लखनऊ मुख्यालय से मेरठ और सहारनपुर परिक्षेत्र मुख्यालय को परमिट प्राप्त हो जाने के बाद सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद संचालन शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के सहारनपुर के आरएम मनोज पुंडीर ने बताया कि दो-तीन दिन में लखनऊ मुख्यालय से सहारनपुर मुख्यालय को 29 रोडवेज बसों के परमिट मिल जाएंगे।
विज्ञापन

दिसंबर में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर जिलों से हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत आदि शहरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। लखनऊ मुख्यालय से सहारनपुर परिक्षेत्र को दस नई रोडवेज बसें उपलब्ध हो गई हैं। दिसंबर माह के आखिर तक कुल 50 रोडवेज बसें उपलब्ध हो जाएगी। आरएम ने बताया कि शामली डिपो की अस्थाई कार्यशाला जलालाबाद में बनाई जा रही है। एक जनवरी से कार्यशाला का शुभारंभ होगा। आगामी तीन चार दिन में जलालाबाद कार्यशाला से करनाल-पानीपत के लिए यूपी रोडवेज बसों का संचालन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed