फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अलग अलग सडक हादसो मे एक युवक की मौत ,चार घायल

अलग अलग सडक हादसो मे एक युवक की मौत ,चार घायल

Thu, 22 Nov 2018 11:35 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
अलग अलग सडक हादसो मे एक युवक की मौत ,चार घायल
हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

कांधला। सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी रिजवान बृहस्पतिवार शाम को अपने साथी आरिफ और गुलशेर निवासी जन्नत कालोनी के साथ अपने गांव गए थे। लौटते वक्त कांधला बुढ़ाना मार्ग रेलवे फाटक के निकट सामने से आ रही एक कार से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना मृतक के परिवार के लोगों को देने के साथ ही घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिले के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, गांव माल्हीपुर निवासी वैसर बृहस्पतिवार को अपने परिवार के भतीजे काला के साथ किसी काम के लिए कांधला आया था। काम निपटाकर लौटते वक्त जैसे ही वह पंजोखरा गांव के समीप पहुंचे, तो सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार माल्हीपुर निवासी मुरसलीन, बाइक सवार वैसर और काला घायल हो गए। शोरशराबा होने पर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed