फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   जूडो में देवी उमराकौर बनत का रहा दबदबा

जूडो में देवी उमराकौर बनत का रहा दबदबा

Sat, 29 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जूडो में देवी उमराकौर बनत का रहा दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। देवी उमराकौर इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद के केवल दो कॉलेजों के खिलाड़ियों ने ही प्रतिभाग कर अपना दम दिखाया। जिसमें देवी उमराकौर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अब चयनित खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

शुक्रवार को बनत स्थित देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने किया। प्रतियोगिता में जनपद के 104 माध्यमिक स्कूल, कॉलेजों में से केवल बनत और एलम के कॉलेज के खिलाड़ियों ने ही प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर तीन वर्ग में आयोजित कराई गई। जिसमें देवी उमराकौर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। खेल शिक्षक अरुण कुमार ने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया। जिसमें सब-जूनियर वर्ग में जयदीप, वीशू, शिवम, अरनव, कार्तिक का चयन हुआ। जूनियर वर्ग में आशीष, ऋतिक और सीनियर वर्ग में आर्यन, चिराग का चयन हुआ। दो अतिरिक्त खिलाड़ी के रुप में एलम के छात्रों का चयन किया गया। अब सभी चयनित खिलाड़ी एक अक्तूबर को सहारनपुर के एसडी इंटर कॉलेज में होने वाली मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपना दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- बनत स्थित देवी उमराकौर इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed