फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हर्षोल्लास से मनाया जनपद का स्थापना दिवस

हर्षोल्लास से मनाया जनपद का स्थापना दिवस

Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
हर्षोल्लास से मनाया जनपद का स्थापना दिवस
हर्षोल्लास से मनाया जनपद का स्थापना दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जनपद के स्थापना दिवस पर शामली कलक्ट्रेट में अधिवक्ताओं और पेंशनर्स ने कार्यक्रम किया। हवन पूजन किया और फिर मिठाई बांटकर जिले के स्थापना दिवस पर खुशी मनाई।
28 सितंबर 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने शामली को जनपद का दर्जा दिया था, तब शामली जनपद का नाम प्रबुद्धनगर रखा गया था। बाद में जनपद के लोगों की मांग के चलते जिले का नाम परिवर्तित करके शामली कर दिया गया था। इसी के चलते शुक्रवार को शामली कलक्ट्रेट परिसर में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जनपद का स्थापना दिवस मनाया। सुबह दस बजे हवन यज्ञ हुआ, जिसमें लोगों ने आहुति दीं। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में मिठाई बांटी गई। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान भारत मंच के राजवीर सिंह ने की। ऋषिपाल सिंह ने जिले का संक्षिप्त परिचय दिया। कार्यक्रम में पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, मंत्री बालकिशन आर्य, यशपाल सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह, थाम्बेदार चौधरी राजवीर सिंह, चौधरी चंदन सिंह, अभिवन, राजपाल सिंह, सुरेंद्र, महिपाल, कंवरपाल, पंकज वालिया, राजकुमार, महक सिंह देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विक्रांत को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता
शामली। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने लिलौन निवासी विक्रांत चौधरी को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है। शुक्रवार को गांव लिलौन में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक ने कहा कि किसान बेहाल है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को नहीं देख रही है। इस दौरान उपाध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार, जिलाध्यक्ष मनोज पंवार, बीरबल प्रधान, विक्की चौधरी, मैनपाल सिंह, हरेन्द्र प्रधान, रविन्द्र बाबू, मुनेशपाल, हरबीर सिंह, ओमपाल सिंह, साहब सिंह और कंवरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
वकीलों और पेंशनर्स ने कलक्ट्रेट परिसर में किया हवन पूजन, मिठाई बांटी
28 सितंबर 2011 को हुआ था शामली जनपद का सृजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed