{"_id":"5b96c44f867a55787b026f6c","slug":"131536607311-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट नहीं होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट नहीं होने से ग्रामीण परेशान
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
श्मशान घाट न होने से ग्रामीण परेशान
शामली। जलालाबाद क्षेत्र के गांव शिव नगर में दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट नहीं है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेज मांग उठाई। ग्राम शिव नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीबीपुर जलालाबाद का मजरा है। गांव में तीन दिन पूर्व महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात होने के कारण दो घंटे तक बरसात बंद होने का इंतजार किया गया। दिनेश धनगर, विनोद, यशपाल सिंह आदि ने बताया कि ऐसा पूर्व में भी कई बार हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि हर गांव में श्मशान घाट होता है। ग्रामीणों ने श्मशान घाट बनवाने की मांग की।