{"_id":"5b96c412867a557feb4e2483","slug":"131536607250-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अैध रुप से गैस सिलिंडर ले जाने वाले पिकअप को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अैध रुप से गैस सिलिंडर ले जाने वाले पिकअप को पुलिस ने पकड़ा
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। एचपी गैस एजेंसी मालिक की शिकायत पर भारत गैस के सिलिंडर बेचने जा रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे आपूर्ति अधिकारी ने रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी।
ऊन रोड पर भारत गैैैस कंपनी के गैस सिलिंडरों से भरे पिकअप को झिंझाना गैस एजेंसी के मालिक ने अजय बंसल ने रोक लिया। इस बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसएसआई रविंद्र कुमार ने पिकअप और चालक को थाने ले आई। आपूर्ति विभाग के एआरओ अजय कुमार भी झिंझाना थाने पहुंच गये। एआरओ ने पिकअप में राम गैस एजेंसी शामली के भारत गैस के 37 सिलिंडर भरे हुए और 13 सिलिंडर खाली बरामद किये। पूछताछ में चालक राजकुमार गैस सिलिंडरों से संबंधित कोई कागज एआरओ को नहीं दिखा सका। एआरओ अजय कुमार ने बताया कि पिकअप और सिलिंडरों को चालक राजकुमार सहित पुलिस कस्टडी में दिया गया है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। उनके निर्देश के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। झिंझाना गैस एजेंसी मालिक अजय बंसल ने बताया कि गैस एजेंसी झिंझाना क्षेत्र में अवैध सप्लाई करा रहे है। जिसकी शिकायत की गई है।