{"_id":"5b6b3d894f1c1b8e068b472a","slug":"131533754761-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक का नेटवर्क ठप, तीन दिन से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक का नेटवर्क ठप, तीन दिन से उपभोक्ता परेशान
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
हसनपुर लुहारी की एसबीआई शाखा में सर्वर खराब होने के कारण तीन दिन से कार्य ठप पड़ा है। जिससे जुडे़ उपभोक्ताओं को लेनदेन के लिए काफी परेशान उठानी पड़ रही है।
क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में भारतीय स्टेट बैंक पर आसपास की 18 गांव पंचायत के करीब 29 हजार उपभोक्ता खाते बैंक से जुड़े हुए है। साथ ही खातों से पैसे लेनदेन से लेकर ऋण व किसानों का गन्ना भुगतान भी इसी बैंक में आता है। बैंक में तीन दिन से सर्वर ठप होने से कामकाज पूरी तरह बंद है। रोजाना एक ही जवाब मिलता है कि आज बैंक का सिस्टम खराब पड़ा है कल आना। किसान तेजपाल सिंह का कहाना त्योहारों के समय भी अपनी पैसे के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पैसा समय पर नहीं मिल रहा है। शिवम कुमार का कहना है कि आनलाइन फार्म भरने के लिए सुविधा ठप पड़ी है। खाते में पैसा जमा नहीं होने से फार्म के फीस आनलाइन जमा नहीं हो रही है। बुजुर्ग रामवती का कहना है कि मकान का एक कच्चा कमरा बारिश के कारण गिर गया था। पैसा नहीं निकलने के कारण निर्माण कार्य नहीं होने से परेशानी हो रही है। बैंक मैनेजर अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि तीन दिन से लगातार सर्वर ठप होने के कारण काम नहीं हो पा रहा है। तीन दिन से सर्वर ठीक करने के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। बैंकों में नए सॉफ्टवेयर से काम करने की तकनीकी लागू कर दी गई है। जिस कारण सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण भी बैंक का कार्य प्रभावित हो रहा है।