फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डूंडूखेडा और इस्सोपुरटील में फसलें जलमग्न

डूंडूखेडा और इस्सोपुरटील में फसलें जलमग्न

Thu, 02 Aug 2018 12:07 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
डूंडूखेडा और इस्सोपुरटील में फसलें जलमग्न
कांधला। यमुना नदी में उफान से ठोकरें टूटने से गांव डूंडूखेडा और इस्सोपुरटील के आसपास खेतों में फसलें जलमग्न हो गई। इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन

गांव इस्सोपुरटील और डूंडूखेडा के पास यमुना नदी की ठोकर टूटने की वजह से खेतों में पानी घुस गया। किसानों का आरोप है कि तटबंध और ठोकरें बनाने पर हर साल सिंचाई विभाग मोटी धनराशि खर्च दिखाता है। मगर, यमुना नदी में उफान से सारी व्यवस्था सिमटती नजर आई। यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूंडूखेड़ा और इस्सोपुर टील की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। किसानों को जान जोखिम में डालकर अपने पशुओं और उपकरणों को खेतों से बाहर लाना पड़ा। यमुना नदी का पानी खेत से अब गांव की ओर घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा है। सुरक्षा के चलते ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं के खेत खलिहान की ओर जाने से प्रतिबंध लगा दिया है। ग्रामीण भूपेंद्र शर्मा, जयपाल, राजपाल, जयकुमार, विनोद, जय सिंह, रोशन, कंवरपाल और रोशन आदि का कहना है कि इस संबंध में सिंचाई विभाग को सूचना दी गई, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।


फसल बर्बाद होने पर नदी में कूदा किसान
कांधला। गांव डूंडूखेड़ा निवासी किसान अंजेश के खेत यमुना नदी के पानी में समा गए। खेत में गन्ना और धान की फसलें बर्बाद होने पर बुधवार को अंजेश को गहरा आघात लगा और वह नदी में कूद गया। मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने उसे बाहर निकाला। किसानों ने बताया कि अंजेश के पास आजीविका का साधन सिर्फ खेती है। यमुना में आए उफान से ठोकरें टूटने पर खेत यमुना के पानी में समा गया, जिस कारण अंजेश को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed