फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन अगस्त को खत्म होंगे पंचक, उमड़ेगा कावड़ियों का सैलाब

तीन अगस्त को खत्म होंगे पंचक, उमड़ेगा कावड़ियों का सैलाब

Wed, 01 Aug 2018 11:47 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
तीन अगस्त को खत्म होंगे पंचक, उमड़ेगा कावड़ियों का सैलाब
शिवभक्तों को परोसा जा रहा पौष्टिक भोजन
विज्ञापन

शामली। तीन अगस्त को पंचक खत्म होने के बाद हरिद्वार से शिवभक्त कांवड़ियों का सैलाब उमड़ेगा।
पिछले पांच दिनों से मध्य प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा के शिवभक्त कांवड़ियों का सिलसिला जारी रही है। इस बार जल्दी ही कांवड़ियों का आगमन हो जाने से मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर मंदिर समिति की ओर से कांवड़ सेेवा शिविर समय से पहले शुरू करने पड़े। 56 वें कांवड़ शिविर बुुधवार को छठे दिन कांवड़ियों की भीड उमड़ पड़ी। मंदिर समिति आयोजक के अनुसार शिविर में राजस्थान- हरियाणा के आठ हजार कांवड़िया विश्राम करके हरियाणा की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। कांवड़ियों को दोपहर व शाम के समय भोजन में दाल, आलू, पेठे की सब्जी, खीर, रोटी व चावल परोसा जा रहा है। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था भी की गई है। इस कांवड़ महोत्सव में मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए शौचालय व स्नान की विशेष व्यवस्था है। इस शिविर के संचालन हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र सेठी, रमेश धीमान, संदीप नामदेव, बालकिशन सैनी, मोहित नामदेव, अमित प्रजापति, लालसिंह लचक व मुकेश मैनेजर का मुख्य योगदान है। पंडित कुशलानंद जोशी, प्रेम किशोर काठोरी ने बताया कि 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक पंचक काल रहने से कांवड़ उठाना शुभ नही माना जाता है। तीन अगस्त को पंचक काल समाप्त होने के बाद कांवड़ियों का हरिद्वार से सैलाब उमड़ेगा। इसी दौरान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने वाले व हरियाणा जाने वाले कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed