फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हाईस्कूल और इंटर के प्राइवेट फार्म भरवाने को बनें 12 केंद्र

हाईस्कूल और इंटर के प्राइवेट फार्म भरवाने को बनें 12 केंद्र

Wed, 01 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटर के प्राइवेट फार्म भरवाने को बनें 12 केंद्र
जिले में प्राइवेट फार्म भरने के लिए 12 केंद्र निर्धारित
विज्ञापन

शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक ने हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए प्राइवेट फार्म भरने के लिए 12 केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। सभी परीक्षार्थी पांच अगस्त तक बिना किसी विलंब शुल्क के फीस जमा करा सकते हैं। इसके बाद कॉलेज द्वारा 20 अगस्त तक सभी छात्र-छात्राओं पूरा डाटा वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
इलाहाबाद बोर्ड परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा 2019 के लिए संस्थागत और व्यक्तिगत फार्म भरवाने का कार्यक्रम 16 जुलाई को घोषित कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार को शामली जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने बोर्ड परीक्षा के लिए प्राइवेट फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। हाईस्कूल और इंटर के प्राइवेट फार्म भरने के लिए जनपद में 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों को हाईस्कूल के लिए 100-100 सीटें और इंटर के लिए 50-50 सीटें निर्धारित की गई हैं। केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने पर सीटें बढ़ाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि सभी बिना विलंब शुल्क पांच अगस्त तक और फीस जमा की जाएगी। इसके बाद कॉलेजों द्वारा 10 अगस्त तक चालान द्वारा कोषागार में शुल्क जमा करना होगा। वहीं, 16 अगस्त तक सभी छात्रों का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। वहीं, 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 अगस्त तक और शैक्षिक विवरण 20 अगस्त तक अपलोड करना होगा। इसके बाद सभी कॉलेज 21 से 31 अगस्त तक चेकलिस्ट प्राप्त कर विवरण का परीक्षण करेंगे। उसके बाद सभी कॉलेज एक से 10 सितंबर तक छात्रों के विवरण में संशोधन किया जा सकता है।
विज्ञापन

बंदी रक्षी और बाहरी छात्रों के लिए बने दो केंद्र
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद में जेल में निरुद्घ बंदीरक्षी और बाहरी छात्रों के लिए दो केंद्रों का निर्धारण किया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल के सभी बंदीरक्षी और बाहरी छात्र केवल दिल्ली रोड स्थित देशभक्त इंटर कॉलेज से ही बोर्ड परीक्षा फार्म भर सकते हैं। वहीं, इंटर के सभी बंदीरक्षी और बाहरी छात्र केवल शहर के वीवी इंटर कॉलेज से ही फार्म भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बाहरी छात्रों के पास कम से कम दो वर्ष पूर्व का यूपी में निवास करने का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर के निर्धारित केंद्रों की सूची
1-चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला
2-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधला
3-पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना
4-दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज कैराना
5-चौधरी मान सिंह इंटर कॉलेज कंडेला
6-लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज थानाभवन
7-वीवी इंटर कॉलेज शामली
8-आर्य कन्या इंटर कॉलेज कैराना
9-हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली
10-जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली
11-राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज झिंझाना
12-देशभक्त इंटर कॉलेज शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed