{"_id":"5b60af204f1c1bc6508b7f3d","slug":"131533062944-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ मार्ग से कोतवाली पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ मार्ग से कोतवाली पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ मार्ग से कोतवाली पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण
शामली। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग से अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस ने दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
कांवड़ यात्रा के चलते धीरे-धीरे भीड़ बढ़ रही है, जबकि शहर में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण है। मंगलवार शाम एसडीएम अरविंद कुमार ओर सीओ सिटी एके सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका पालिका द्वारा अतिक्रमण हटवाया गया। पुलिस ने गुरुद्वारा तिराहे से लेकर विजय चौक तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान कई दुकानदारों को अतिक्रमण करने के लिए नोटिस भी दिए गए। एसडीएम अरविंद कुमार ने अतिक्रमण करने वालों को चेताया कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने शहर में गश्त करके कांवड़ मार्ग पर भ्रमण किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी जेएस कालरा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।