{"_id":"5b070a854f1c1bfd6e8b46de","slug":"131527188101-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर यमुना में स्नान कर श्रद्धालुओं ने कमाया पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर यमुना में स्नान कर श्रद्धालुओं ने कमाया पुण्य
Updated Fri, 25 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा पर यमुना में स्नान कर श्रद्धालुओं ने कमाया पुण्य
शामली/चौसाना/जलालाबाद।
गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी और जलालाबाद क्षेत्र के गंदेवड़ा में संगम घाट पर पहुंचकर स्नान किया। पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ कमाया। वहीं, शामली शहर सहित कस्बों में श्रद्धालुओं द्वारा छबील लगाकर शर्बत भी वितरित किया।
बृहस्पतिवार सुबह से ही बिड़ौली के यमुना बांध पर गंगा दशहरा के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मान्यता है कि आज के दिन गंगा में डुबकी लगाने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उधर, जलालाबाद क्षेत्र में गंदेवड़ा स्थित गंगा यमुना संगम तट पर भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई, सूर्य को अर्घ्य देकर घर परिवार में शांति और खुशहाली के लिए मनोकामना मांगी। वहीं, इस अवसर पर शामली में करनाल रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर पर मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं के साथ स्नान करने पहुंचे बच्चों ने मेले में जमकर खरीदारी की। उधर, गंगा दशहरा के अवसर पर शामली शहर में शिवचौक, भिक्की मोड़, टंकी रोड पर माता वैष्णोदेवी मंदिर, बुढ़ाना रोड, कबाड़ी बाजार, हनुमान टीला, अजंता चौक पर भी छबील लगाई गई। वहां लोगों को ठंडे शरबत का वितरण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।