{"_id":"5aecaa764f1c1b6d098b7ee6","slug":"131525459574-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल
Updated Sat, 05 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार घायल
थानाभवन। बाइक सवार युवकों को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी मसीउल्लाह शुक्रवार को अपने चचेरे भाई अफजल के साथ बाइक से किसी काम के लिए कस्बे में आया हुआ था। जब वह हरड़ गांव में हाइवे तिराहे के समीप पहुंचे, तो शामली से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मसीउल्लाह घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक सुभाष निवासी अलीगढ़ को हिरासत में ले लिया और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
पत्नी के साथ मारपीट का आरोप
थानाभवन। गांव तितारसी निवासी विजयपाल ने थानाभवन थाने में तहरीर देते हुए बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी बेटी मनीषा की शादी पक्की गढ़ी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि बुधवार की रात आरोपी पति ने अपने जीजा के साथ मिलकर मनीषा के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गई। पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पति और जीजा को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच चल रही है।