{"_id":"5adcd2144f1c1b9c098b5ee4","slug":"131524421140-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय सनातन धर्म सम्मेलन विशाल भंडारे के साथ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय सनातन धर्म सम्मेलन विशाल भंडारे के साथ संपन्न
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शामली। दो दिवसीय सनातन धर्म सम्मेलन में 108 स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संतों और ब्राह्मणों व गाय की सेवा और भगवान के भक्ति मार्ग पर चलने का संदेश देता है। पारिवारिक सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए नागरिकों को सनातन धर्म सम्मेलन करने होंगे।
शनिवार रात पंजाबी कालोनी रघुनाथ मंदिर में दो दिवसीय सनातन धर्म सम्मेलन की शुरूआत पानीपत से आए कस्तूरी लाल प्रेमी ने श्रीकृष्ण के भजन प्रस्तुत करके की। स्वामी उमानंद महाराज रामायणी ने गंगा अवतरण की कथा सुनाकर गंगा की महत्ता पर प्रकाश डाला। मौके पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता मृंगाका सिंह सनातन धर्म सम्मेलन पर प्रकाश डाला। पंडित दिनेश पाठक ने श्री कृष्ण की कथा व भजन प्रस्तुत करके श्रद्धालु को सराबोर कर दिया। रविवार सुबह आठ बजे से 11 बजे तक हवन यज्ञ किया गया। यजमान के रूप में मौजूूद मौजूद हंसराज अरोरा, यशपाल ठकराल, सुभाष चुंग, केशव जुनेजा सपत्नीक मौजूूद रहे। दूूसरे दिन सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, शहर कोतवाल जेएस काला अतिथि के रुप में मौजूद रहे। फतेहाबाद से आए बाल कृष्ण, पंडित दिनेश पाठक ने विचार व्यक्त किए। बाद में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर सुनील अरोरा, मनोज वर्मा, राजन बत्रा मनोज मित्तल, रमन बत्रा, निशांत पाठक, कपिल पाठक, अशोक ठकराल, सुभाष चुंग, हंसराज हंस, सुभाष, कृष्ण लाल जुनेजा, राजेंद्र, रवि पाठक आदि मौजूद रहे।