{"_id":"5ad63c7b4f1c1b6d098b5023","slug":"131523989627-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड के पास गंदगी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड के पास गंदगी से लोग परेशान
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला।
कांधला ब्लाक की ग्राम पंचायत गंगेरु में बस स्टैंड के पास गंदगी का ढेर लगा हुआ है। गांव के राशिद जंग, संजय जैन, देवेंद्र, उमेद, दिनेश, सलमान, सरवर और रहबर का कहना है कि गांव में सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गंदगी के साथ ही आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। बस स्टैंड से गांव गढ़ी रामकौर, इस्सोपुरटील, डूंडूखेडा सहित छह गांव के लोग आते जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान और ब्लाक कार्यालय पर इसकी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर समाधान की मांग की है। वहीं, ग्राम प्रधान के पति संजीव कुमार का कहना है कि समस्या का जल्दी ही समाधान कराया जाएगा।