{"_id":"5ad4f4634f1c1b63098b4d23","slug":"131523905635-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी नर्मदा गिरि की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी नर्मदा गिरि की पुण्यतिथि
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी नर्मदा गिरि की पुण्यतिथि मनाई
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर मिठ्ठी कुई आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी नर्मदा गिरि महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई।
सोमवार प्रात: समाधि स्थल पर पंडित राधेश्याम शर्मा ने सामूहिक रूप से हवन यज्ञ कराया। यजमान सहारनपुर निवासी भगत सुखदेव प्रसाद रहे। वहीं, प्रवचन, सत्संग, भजन- कीर्तन कस्बे की महिला संकीर्तन मंडल और सुंदर कांड समिति के सदस्यों ने किया। अवनीश भगत जी ने ब्रह्मलीन स्वामी नर्मदा गिरि महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान पंडित राधेश्याम, बोधराज नारंग, पंडित होतीलाल, सुखदेव प्रसाद, वेदप्रकाश, रामदत्त आहुजा, राजेंद्र भगत, महेश कुमार, प्रेमचंद उपाध्याय, भगत अनंत राम, दिनेश पाल, हरिओम उपाध्याय, हरीश कुमार शर्मा और सुरेश सैनी आदि का सहयोग रहा ।
पार्श्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश
जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के अतिशय क्षेत्र 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार दोपहर दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश आरसी जैन दर्शन के लिए पहुंचे। वह सहारनपुर से दिल्ली जा रहे थे। मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्होंने धर्मलाभ उठाया। मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। समिति द्वारा मंदिर में कराए गए कार्यों की उन्होंने खूब प्रशंसा की। स्वागत करने वालों में सुशील जैन, सनत कुमार, सचिन जैन, राहुल जैन, ऋषभ जैन और धनप्रकाश जैन आदि शामिल रहे।