फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दूसरे दिन भी 6 घंटे का रेलवे का मेगा ब्लाक से रेल यातायात ठप, मुसाफिर हलकान

दूसरे दिन भी 6 घंटे का रेलवे का मेगा ब्लाक से रेल यातायात ठप, मुसाफिर हलकान

Mon, 16 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी 6 घंटे का रेलवे का  मेगा ब्लाक से  रेल यातायात ठप, मुसाफिर हलकान
मेगा ब्लाक से संकट में मुसाफिर
विज्ञापन

शामली।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाइवे पर खेकड़ा के पास रेलवेब्रिज का निर्माण होने से दूूसरे दिन भी छह घंटे का मेगा ब्लाक होने से दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर एक ट्रेन स्थगित हो गई। दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से पूरे दिन यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे।

रविवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने वाले दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बागपत जिले के खेकड़ा के पास ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। रेलवे पुल के निर्माण के चलते रेलवे का दो दिवसीय मेगा ब्लाक सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक लिया गया था। मेगा ब्लाक शुरू होने से सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 51910 का संचालन बागपत रोड रेलवे स्टेशन किया गया। बागपत से लेकर दिल्ली तक इस पैसेंजर तक ट्रेन का संचालन स्थगित रहा। सुबह 10 बजे शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 74026 स्थगित रही। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 54476 को दोपहर 12 बजे शामली रेलवे स्टेशन तक संचालन किया गया। दोपहर दो बजे इस पैसेंजर ट्रेन को शामली से हरिद्वार के लिए संचालन किया गया। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर ट्रेन को बागपत तक संचालन किया गया। दो बजे के बाद बागपत से इस पैसेंजर ट्रेन 51911 बनाकर शामली होकर सहारनपुर तक संचालन किया गया। पूरे दिन दो पैसेंजर ट्रेनों के स्थगित रहने व दो ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से पूरे दिन यात्री परेेशान रहे। शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में सवारियों की भीड़ एकत्र रही। स्टेशन मास्टर से सवारियां ट्रेनों की जानकारी करती रही। दिल्ली-और सहारनपुर जाने के लिए सवारियां रेलवे अधिकारियों से ट्रेनों के स्थगित होने की जानकारी के बाद रोडवेज बसों से अपने घरों के लिए रवाना हुई। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि खेकड़ा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल -एक्सप्रेस हाइवे पर रेलवे ब्रिज निर्माण रविवार को भी होने से मेगा ब्लाक सुबह दस बजे से लेकर चार बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed