फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एनसीईआरटी की किताबों ने अभिभावकों को दी सबसे बड़ी राहत

एनसीईआरटी की किताबों ने अभिभावकों को दी सबसे बड़ी राहत

Thu, 12 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
एनसीईआरटी की किताबों ने अभिभावकों को दी सबसे बड़ी राहत
शामली। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा लागू एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से छात्रों को राहत मिल गई है। अब उन्हें निजी प्रकाशकों का महंगा कोर्स नहीं खरीदना पड़ रहा। शासन ने मूल्य सूची जारी कर प्रशासन को स्कूल संचालकों, बुकसेलर पर नजर रखने के निर्देश दिए है। इससे अभिभावकों को सबसे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सरकार ने छात्र-छात्राओं को सस्ते कोर्स की सौगात दी है। पहली बार जेब से घटे बोझ से अभिभावक खुश है। गरीब बच्चे भी नई किताबें लेने की हिम्मत जुटा रहे है। राहत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गत वर्ष तक कक्षा 11 व 12 का कोर्स तीन हजार रुपये का था। जबकि इस बार इसके लिए मात्र साढ़े चार सौ रुपये ही खर्च करने पड़ रहे है। एनसीईआरटी की किताबें कक्षा 9 से 12 वी तक सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में चलेगी। पुस्तक विक्रेता राजेश तायल ने बताया कि गत वर्ष कक्षा 11 और 12 की विज्ञान वर्ग का कोर्स तीन हजार रुपये से अधिक का बनता था। इसमें भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की पुस्तकें आठ सौ रुपये से अधिक की बैठती थी। जबकि एनसीईआरटी कोर्स में सबसे महंगी कक्षा 11 की गणित विषय की किताब 76 रुपये की है। इसी तरह इंटर के जीव विज्ञान का मूल्य 74 रुपये, कक्षा 10 विज्ञान की 66 रुपये एवं गणित की 60 रुपये निर्धारित किया है। वहीं, सबसे सस्ती किताब इस बार अर्थशास्त्र की होगी। जिसका मूल्य केवल 11 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


स्कूल संचालक और बुकसेलर की मिलीभगत पर लगी लगाम
सरकार ने एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अधिकृत प्रकाशकों, अधिकृत 31 पुस्तकों के नाम एवं मूल्य सूची जारी कर दी है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन और शिक्षा अधिकारियों को पुस्तक विक्रेताओं पर नजर रखने के आदेश दिए है। ताकि प्रकाशक और पुस्तक विक्रेता अधिक मूल्य न वसूल सके और कोर्स के नाम पर गाइड एवं अन्य सामान न थोपें। साथ ही शिक्षा निदेशक ने विद्यालयों में अन्य पुस्तकों के चलन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 9 से 12 वीं तक की कुछ महत्वपूर्ण किताबों की मूल्य सूची
कक्षा विषय मूल्य
9 विज्ञान 57
9 गणित 60
10 विज्ञान 66
10 गणित 60
11 भौतिक विज्ञान-1 57
11 रसायन विज्ञान-2 38
11 जीव विज्ञान 74
12 भौतिक विज्ञान-1 66
12 रसायन विज्ञान-2 41
12 जीव विज्ञान 66
12 गणित-1 47
12 गणित-2 51
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed