फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गुलाल भेंट कर मनाया होली मिलन समारोह

गुलाल भेंट कर मनाया होली मिलन समारोह

Tue, 27 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गुलाल भेंट कर मनाया  होली मिलन समारोह
शामली।
विज्ञापन

मानव अधिकार संगठन की ओर से सोमवार को कैराना रोड स्थित एक रेस्टोरेंट पर होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुुभारंभ संस्था के संरक्षक विनोद गोयल एडवोकेट, मोहनलाल गुप्ता, डाक्टर शिखर गुप्ता, सुनील जैन, पुरुषोत्तम दास गोयल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। लोगों को होली का गुलाल भेंट किया गया। इस दौरान सुनील अरोरा टम्मी ने हास्य कविता प्रस्तुत की। बच्चों द्वारा खेल के माध्यम से होली मनाई गई। संस्था के डॉक्टर राजेंद्र गोयल, डाक्टर अजय चौधरी, दीपक कौशिक एडवोकेट, डाक्टर अशोक सिंघल, खुशीराम अरोरा, रामकुमार वर्मा एडवोकेट, चैतन्य शर्मा, अनुज कर्णवाल, राकेश शर्मा, विरेंद्र चान्ना, अखिल गोयल, सरोज तोमर, शशि गोयल, अमित गर्ग, विरेंद्र बेदी, अतुल गोयल, रुचिर गोयल, विनय,, विशाल, पंकज वालिया मौजूद रहे।
नई कार्यकारिणी गठित
शामली। श्रीराम लखन सेवा समिति की बैठक में सत्र 2018-19 के लिए सर्वसम्मति से अजय कुमार गर्ग को अध्यक्ष चुना गया। सचिव रामअवतार ऐरन, कोषाध्यक्ष मानक कुमार गर्ग बनाए गए हैं। नई कार्यकारिणी को कथावाचक अरविंद दृष्टा ने शपथ ग्रहण कराई। अध्यक्ष अजय कुमार गर्ग ने बताया कि दो मार्च को टंकी रोड स्थित राजारानी विवाह मंडप में होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सेंट आरसी स्कूल के कैराना के प्रबंधक यशपाल पंवार मौजूद रहेंगे। बैठक में अध्यक्ष संदीप मित्तल, गिरधारी लाल नारंग, अनिल कुमार गोयल, राजकुमार तायल, अवनीश संगल, शिवकुमार तायल, अजय गर्ग, राजकुमार बालियान, खुशीराम अरोरा, सचिन गर्ग, मनोज गोयल, संजय ऐरन, राजेश सैनी, अशोक गोयल, राजेंद्र टाटा, डॉक्टर अशोक कुमार, विवेक बंसल, पंकज गुप्ता, मीनू, निर्भय संगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

होली के गीत गाए
शामली। इनरव्हील क्लब शामली की ओर से दयानंदनगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने होली के गीत गाए, खेल प्रतियोगिता हुई। होली के गेम में वीना अग्रवाल विजेता चुनी गईं। संस्था की अध्यक्ष रेखा ने गुलाल भेंटकर होली की शुभकामना दीं। इस दौरान प्रवीण बंसल, पिंकी, मीनाक्षी, वीना अग्रवाल, मधु शर्मा, पुष्पा, सुषमा, ऊषा, प्रभा, सरला और सुधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed