{"_id":"5a8483314f1c1ba3268ba260","slug":"131518633777-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूजी के नाम से एयरपोर्ट और स्टेडियम बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूजी के नाम से एयरपोर्ट और स्टेडियम बनवाने की मांग
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। दिवंगत सांसद बाबू हुकुम सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को क्षेत्र के लोगो ने बाबूजी की स्मृति में कैराना में एयरपोर्ट, स्पोर्ट्स स्टेडियम, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना कराने की मांग की।
बुधवार को मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को क्षेत्र के लोगों ने कैराना से लौटते समय ज्ञापन पत्र सौंपा। कहा कि हुकुम सिंह ने देश-प्रदेश की राजनीति में बड़ी भागीदारी निभाई है, उन्होंने गांव-गरीब, समाज, शिक्षा को बढ़ावा दिया। जोकि किसी अध्याय से कम नहीं है। बाबूजी तो अब हमारे बीच नहीं रहे, परंतु उनकी स्मृति में प्राचीन शहर कैराना में एक एयरपोर्ट, स्पोर्ट्स स्टेडियम, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना कराई जानी चाहिए। इनकी स्थापना से जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी और लोकप्रिय नेता हुकुम सिंह की याद भी हमेशा बनी रहेगी। ज्ञापन देने वालों में महताब मंसूरी, मोहम्मद इमरान, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट, कमल सैनी, अजित सिंह, विनोद कुमार, मास्टर पलटूराम, संदीप कुमार, जितेंद्र सिंह, वासिल चौहान, मास्टर नरेश, धर्मपाल, नफीस अशोक, सुजीत कुमार आदि लोग शामिल रहे।
कैराना में बाबूजी के नाम से बनाएंगे सड़क : हसन
नगर पालिका परिषद कैराना के चेयरमैन हाजी अनवर हसन के प्रतिनिधि के तौर पर उनके भाई कंवर हसन ने मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबूजी ने नगर निकाय चुनाव में हमारा पूरा साथ दिया और राजनीति में हमेशा ही उन्होंने हमेे बहुत सिखाया। उनकी यादें हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। इसी के चलते उनकी याद में कैराना में एक सड़क का निर्माण कराया जाएगा।