फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   स्वयं सहायता समूह के खाते खुलने में दिक्कत न आए- डीएम

स्वयं सहायता समूह के खाते खुलने में दिक्कत न आए- डीएम

Wed, 14 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह के खाते खुलने में दिक्कत न आए- डीएम
शामली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के संचालन के लिए बैंक शाखाओं में खाते खुलवाने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि कोई दिक्कत होती है, तो शाखा प्रबंधक उसे दूर कराएं। उन्होंने कहा कि अशिक्षित, कमजोर, निर्धन ग्रामीणों का स्वयं सहायता समूह गठित कर नाबार्ड द्वारा कार्य योजना शुरू की है।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूह के संचालन के लिए बैंकर्स जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ऐसे निर्धन ग्रामीणों द्वारा गठित किया जाता हैै, जो लोग अपनी इच्छा से एक समूह में संगठित होकर नियमित रूप से 10 से 20 रुपये या उससे अधिक रोजाना बचत कर सकते हैं। इससे जरूरतमंद सदस्यों के साथ ऋण का लेनदेन बीमारी के इलाज, कृषि, शादी और व्यवसाय आदि के लिए करते है। डीएम ने कहा कि नियमित बचत द्वारा सदस्यों के आर्थिक स्तर में सुधार, सहयोग की भावना और आपसी विश्वास से स्वावलंबन में वृद्धि की जा सकती है। ऐसा करने से गरीबों के वर्तमान आजीविका विकल्पों में वृद्धि और विस्तार होगा। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक पीएनबी हरपाल सिंह तोमर, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड शैलेंद्र कुमार, योगेंद्र पंवार, संजय कुमार सहित बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed