{"_id":"5a28332a4f1c1b60678bfae9","slug":"131512583978-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉटपुट में हिमानी और डिस्कश थ्रो में मनु रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉटपुट में हिमानी और डिस्कश थ्रो में मनु रही विजेता
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
बुधवार को आरके पीजी कॉलेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रथम दिन छात्राओं की शॉटपुट, डिस्कश थ्रो और जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव उमेश सिंह और प्रधानाचार्य डाक्टर अरविंद कुमार ने फीता काटकर किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आज छात्राएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। सभी छात्राओं को कॉलेज की पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी नाम रोशन करना चाहिए। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डाक्टर प्रवीण ने बताया कि शॉटपुट में हिमानी गर्ग बीकॉम तृतीय प्रथम, मनु बीएससी द्वितीय और प्रियंका बीएससी तृतीय रही। डिस्कश थ्रो में प्रियंका प्रथम, हिमानी द्वितीय और मनु तृतीय रही। जैवलिन थ्रो में मनु ने प्रथम स्थान, प्रियंका द्वितीय और हिमानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सभी छात्राओं को वार्षिक खेलों के समापन के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान डाक्टर मनोज कुमार, डाक्टर रवि बंसल, डाक्टर अनीता रानी, डाक्टर रजनी, गीता आदि मौजूद रहे।