{"_id":"59caa1404f1c1baa538b4896","slug":"131506451776-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां कात्यायनी की विशेष पूजा- अर्चना, मां के गूंजे जयकारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां कात्यायनी की विशेष पूजा- अर्चना, मां के गूंजे जयकारें
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। श्रीदुर्गा मंडप में नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देवी के छठे रूप कात्यायनी की जय जयकार की।
मंगलवार को मोहल्ला राजो मोहल्ला में मां बाला सुंदरी मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी, भैरव मंदिर में माता का दरबार, मोहल्ला रेलपार स्थित श्रीदुर्गा व शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित श्रीबलभद्र मंदिर, श्री हनुमान धाम, पुरानी सब्जी मंडी- करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, मोहल्ला पंसारियान स्थित सतीवाला मंदिर, गौशाला रोड स्थित माता शीतला मंदिर में मां कात्यायनी की पूजा की गई। मां के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। उधर घरों में भी मां कात्यायनी देवी की पूजा की गई।
वहीं, कैराना रोड गगन विहार स्थित श्री जाहरवीर म्हाड़ी में नारायणी सेवा संस्थान की ओर से सर्व कल्याणी नवदुर्गा पूजन महोत्सव के दौरान में श्रीदुर्गा सप्तशती कथा की अमृत वर्षा करते आचार्य पंडित विपिन भारद्वाज ने शंभू निशभू वध का वर्णन किया। दुर्गा सप्तशती कथा का पाठ के पांचवें अध्याय के समापन पर मां दुर्गा की आरती एवं प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर प्रदुमन गोयल, अंकित गोयल, विनीत लाटियान, दिनेश शर्मा, विवेक कुमार, रिक्की संगल, कपिल शर्मा, मोहित गर्ग मौजूद रहे। उधर, जलालाबाद कस्बे में मां दुर्गा देवी मंदिर से 28 सितंबर को श्रीदुर्गा अष्टमी को अखंड ज्योति परिक्रमा कस्बे में शाम चार बजे निकाली जाएगी। जिसमें महिला संकीर्तन मंडल व दुर्गा संकीर्तन मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।