फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   डीआईओएस ने किया आंगनवाड़ी केंद्र और कॉलेज का औचक निरीक्षण

डीआईओएस ने किया आंगनवाड़ी केंद्र और कॉलेज का औचक निरीक्षण

Sun, 24 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस ने किया आंगनवाड़ी केंद्र और कॉलेज का औचक निरीक्षण
शामली।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने ऊन क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों और राजकीय कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर प्रधानाचार्य को सफाई और छात्र छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान एक आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला।

शनिवार को डीआईओएस एसएम सिद्दीकी ने टीम के साथ ऊन क्षेत्र के गांव टपराना स्थित राजकीय हाईस्कूल पहुंचे। जहां उन्हें स्कूल में तैनात छह शिक्षकों में से तीन शिक्षिका छुट्टी पर मिली। जिसके बाद उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया उनकी अनुपस्थिति लगी हुई मिली। जिसके बाद उन्होंने पंजीकरण के अनुसार छात्र-छात्राओं की संख्या देखी तो 65 छात्र-छात्राओं में से केवल 6 छात्र ही मौके पर मिले। जिसके बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्य नीता जैन को छात्र छात्राओं की उपस्थिति ठीक करने और साफ सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने बल्ला माजरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए पुष्टाहार की जांच की। जहां पर सब सही पाया गया। बाद में टीम ने बसी चुंधियारी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। डीआईओएस ने लापरवाही के चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed