{"_id":"59b6daff4f1c1b32698b45f5","slug":"131505155839-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बिजनौर के नहटौर में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में कई जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें शामली से सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा काजल मलिक ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, चक्का फेंक में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं, अंशिका शर्मा ने गोला फेंक में कांस्य पदक जीता। सोमवार को विद्यालय लौटने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
उधर, सहारनपुर के देवबंद में आयोजित सरस्वती शिशु मंदिरों की विभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर शामली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें कक्षा चतुर्थ की महिमा कुमारी ने गोला फेंक और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लक्ष्य मलिक ने 100 मीटर दौड़ और लंबीकूद में प्रथम तथा ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अरुण कुमार ने 200 मीटर दौड़, मीरा राठी ने 200 मीटर दौड़ और रक्षित सैनी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जहान्वी ने बैडमिंटन में और पायल ने लंबी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोमवार को विद्यालय में लौटने पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य उमेश कुमार और रविंद्र कुमार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान आचार्य अनुज शर्मा, सुनील कुमार, सुधीर, शिवकुमार धीमान और सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।