{"_id":"594c15e64f1c1b5d438b457c","slug":"131498158566-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेटों को कैंप में दिखानी चाहिए अपने अंदर छिपी प्रतिभाएं:राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेटों को कैंप में दिखानी चाहिए अपने अंदर छिपी प्रतिभाएं:राकेश
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप में अपनी प्रतिभाग का प्रदर्शन करें कैडेट
शामली। आरके डिग्री कॉलेज में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का गाजियाबाद ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राकेश शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कैडेट्स को शिविर में अपने अंदर छिपी प्रतिभाओं को दिखाने के लिए प्रेरित किया।
बृहस्पतिवार को कैंप में पहुंचे ग्रुप कमांडर का गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। जिसके बाद उन्होंने स्थल, लीविंग एरिया, स्टोर, मैस आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी में प्रतिभाग करने का लक्ष्य केवल बी या सी सर्टिफिकेट पाना नहीं होना चाहिए। बल्कि शिविर के माध्यमों से अपने अंदर छिपी विद्याओं एवं कौशल को निखारकर सबके सामने लाने का प्रयास होना चाहिए। कहा कि कैडेट्स का लक्ष्य इंटर ग्रुप कंपटीशन, रिपब्लिक डे कंपटीशन को पास कर 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाली परेड में प्रतिभाग करना होना चाहिए। जिसके लिए ड्रिल, कल्चरल एक्टिविटी, पेंटिंग, गायन आदि विद्याओं को ध्यान में रखकर चयन किया जाता है। सभी कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक रूप से इसके लिए तैयार रहना चाहिए। कमान अधिकारी प्रदीप भाटिया, कर्नल अनुपम सक्सेना ने बताया कि ड्रिल और अन्य विधाओं के लिए श्रेष्ठ कैडेटों का चयन किया जा रहा है। रजनीश कुमार ने कैडेटों को लाइफ स्किल विषय पर विस्तार से बताया। इस दौरान एसपीएस मलिक, केपी मलिक, सुभाष शर्मा, नीरज कुमार, भारत भूषण, गजेंद्र सिंह, संदीप राणा, किशोर, योगेंद्र कुमार, किरणपाल आदि मौजूद रहे।