{"_id":"594ac1c24f1c1b72618b46b5","slug":"131498071490-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती के बाद भी नही रुक रहा अवैध पशु कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती के बाद भी नही रुक रहा अवैध पशु कटान
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
पुलिस की सख्ती के बावजूद भी अवैध रूप से पशुओं का कटान बंद नहीं हो पा रहा है। बुधवार सुबह पुलिस ने मोहल्ला छड़ियान में एक मकान पर छापा मारकर अवैध पशु कटान पकड़ा। मौके से फरार हुए दोनो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने पशु क्रुरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार सुबह छह बजे कैराना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ मुखबिर मोहल्ला छड़ियान में इंतजार के मकान पर छापा मारा। मकान के अंदर इंतजार व उसका साथी आरिफ निवासी छड़ियान अवैध रूप से पशु कटान कर रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 50 किलो मांस, एक कटडे़ की खाल, दो छुरे, एक बुगता, एक लकड़ी का गुटका बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मांस का परीक्षण कराकर उसे गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबवा दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घर के अंदर अवैध पशु कटान करने के आरोप में इंतजार और आरिफ निवासी मोहल्ला छड़ियान के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम प्रधान के पिता पर हमला
कैराना। बुधवार सुबह करीब तीन बजे ग्राम अलीपुर के प्रधान फरमान के वयोवृद्ध पिता शौकत अली पास ही स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर किसी भारी हथियार से हमला कर दिया। जिससे शौकत के सिर पर गंभीर चोट लगी और बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इस दौरान दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। मस्जिद में मौजूद अन्य लोगों ने शौकत को घायल अवस्था में जमीन पर पडे़ देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शौकत को उठाकर डाक्टर के यहां ले गए। बाद में परिजन घायल को लेकर कैराना कोतवाली पहुंचे तथा मामले में प्रधान के भाई फुरकान निवासी अलीपुर ने दो अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।