फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसानों के हक में आंदोलन की राह पर कांग्रेस और रालोद

किसानों के हक में आंदोलन की राह पर कांग्रेस और रालोद

Sun, 18 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
किसानों के हक में आंदोलन की राह पर कांग्रेस और रालोद
शामली।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मंदसौर में आंदोलनरत किसानों की हत्या के विरोध में रालोद कार्यकर्ता 19 जून को कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देंगे। इसी दिन से कांग्रेस की ओर से शामली शुगर मिल में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिलने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
शनिवार को माजरा रोड स्थित कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उसमें वक्ताओं ने कहा कि केंद्र के साथ ही भाजपा शासित प्रदेशों में किसान, मजदूर, व्यापारी तथा दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों ने अपने हक के लिए आंदोलन किया, तो पुलिस ने गोलियां बरसा दीं, जिसमें कई किसानों की मौत हो गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफी की घोषणा की, लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। युवा बेरोजगार परेशान हैं तथा प्रदेश में अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं। निर्णय किया गया कि 19 जून को कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही मंदसौर में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक के दौरान योगेंद्र चेयरमैन, अनवार चौधरी, मंगल सिंह पंवार, सोहनपाल कसेरवा, आशुतोष पंवार, सुनील मलिक, रविंद्र बहावडी, विकास धीमान, रामकुमार वर्मा, देवानंद गौड, गुलाब सिंह, देवेंद्र तोमर, हरेंद्र ताना, अंजीव, ताज मोहम्मद, कासिम आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस नेता पंकज मलिक ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर शामली शुगर मिल को 18 जून तक समस्त बकाया भुगतान की चेतावनी दी गई है। यदि भुगतान नहीं किया जाता है, तो 19 जून को शामली शुगर मिल में किसानों को साथ लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटवाने के लिए आमरण अनशन
शामली। भारतीय किसान मजदूर सेना के अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी ने बताया कि कलक्ट्रेट गेट से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी भेजे, लेकिन अतिक्रमण हटवाया नहीं गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण नहीं हटने के कारण वह 19 जून से तहसील शामली में आमरण अनशन पर बैठेंगे। इस बारे में पूर्व में ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed