{"_id":"63e3ba97a48530509304ca95","slug":"1300-room-inspectors-will-be-on-duty-shamli-news-c-14-1-110437-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 36 केंद्रों पर 1300 कक्ष निरीक्षकों की लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 36 केंद्रों पर 1300 कक्ष निरीक्षकों की लगेगी ड्यूटी
Wed, 08 Feb 2023 08:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
- बोर्ड परीक्षा : माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, बेसिक शिक्षा के 450 शिक्षकों की लगेगी ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए जिले में 36 केंद्रों पर लगभग 1300 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रहेगी। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते लगभग बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 450 शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 36 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार हाईस्कूल परीक्षा के लिए 13849 और इंटर में 10827 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कक्ष निरीक्षकों की जरूरत के संबंध में सूचना मांगी गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1300 कक्ष निरीक्षकों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए माध्यमिक विद्यालयों के करीब 850 शिक्षक और बेसिक शिक्षा विभाग से 450 शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी नजदीकी परीक्षा केंद्रों के मानकों के आधार पर लगाई जा रही है।