फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   13 animals died in Dangrol in a week

Shamli News: डांगरोल में एक सप्ताह में 13 पशुओं की मौत, 200 से ज्यादा बीमारी से ग्रस्त

Thu, 29 Feb 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 29 Feb 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
13 animals died in Dangrol in a week
कांधला। क्षेत्र के डांगरोल गांव में भी पशुओं को बीमारी ने अपनी चपेट में लिया हुआ है। डांगरोल गांव में पिछले एक सप्ताह के अंदर सांस, बुखार की बीमारी के चलते 13 पशुओं की मौत हो चुकी है] जबकि 200 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में हैं। लगातार पशुओं की मौत से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में पशुओं की जांच के लिए कैंप लगाए जाने की मांग की है
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव डांगरोल में पिछले कुछ दिनों से पशुओं में सांस, बुखार की बीमारी तेजी से फैल रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बीमारी से एक सप्ताह में 13 पशुओं की मौत हो चुकी है। करीब 200 से अधिक पशु बीमारी की चपेट में है। रालोद नेता राजन जावला ने पशु चिकित्सा अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की, लेकिन गांव में सूचना देने के बाद भी कोई टीम जांच के लिए नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में रोष है। गांव में सुरेश की दो भैंस, देवेंद्र की एक भैंस एक गाय व लोकेंद्र की दो गाय, गबरुदीन की दो भैंस, इरशाद की भैंस, इकबाल की एक भैंस, रामकिशन की दो गाय, बबलू की एक भैंस की मौत हो गई है। अब ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में पशु के चिकित्सा कैंप लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कर्ज में डूब गए पशुपालक
झिंझाना। गांव अब्दान नगर में पशुओं में फैली बीमारी से पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते पशुओं को वैक्सीन लग जाती तो लोगों के घर उजड़ने से बच जाते। गांव के कुछ ग्रामीणों की आजीविका पशुओं का दूध बेचकर चल रही थी। पशुओं के मरने पर आजीविका कहां से चलाएं। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक करीब 34 दुधारू पशुओं की मौत हो चुकी है। कई घरों में खूंटे तथा खोर सुनी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते दो दिनों में ही 12 पशुओं की मौत हो चुकी है। रेनू कश्यप, बाबूराम, सतबीर, कुलदीप, तौफीक, राधेश्याम, रवि, समयदीन, काला आदि ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पशुओं के मरने के बाद कई पशुपालक एक से लेकर दो लाख के कर्ज में डूब गए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में डीएम से सहायता कराए जाने की मांग की है। दूसरी ओर गांव में कैंप कर रहे पशु विभाग के चिकित्सक पंकज कुमार ने बताया कि पशुओं में फैली बीमारी कंट्रोल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन-जिन गांवों में बीमारी से पशु ग्रस्त है, उनका टीम भेजकर उपचार कराया जा रहा है। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
डाॅ. चंद्रभानू कश्यप, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed