{"_id":"60cce9a28ebc3e58a326f419","slug":"12th-evaluation-formula-will-be-in-student-interest-shamli-news-mrt543388844","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र हित में रहेगा 12वीं के मूल्यांकन का फार्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र हित में रहेगा 12वीं के मूल्यांकन का फार्मूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सीबीएसई ने 12वीं में मूल्यांकन के लिए जो फार्मूला तय किया है, उससे शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ने सहमति जताई है। इस संबंध में शिक्षकों और छात्रों से बात की गई तो उनका कहना है कि बोर्ड ने तीन कक्षाओं के अंकों के आधार पर नतीजे तैयार करने का जो निर्णय लिया है, वह छात्र हित में रहेगा।
------
ये बोले शिक्षक
यह एक अच्छा निर्णय है, क्योंकि वर्तमान परिस्थितियों में समय रहते इस प्रकार का निर्णय ही छात्रों के भविष्य को सुरक्षित कर सकता है। कक्षा-11 के मूल्यांकन प्रतिशत को कम करके कक्षा 12 के प्राप्त अंकों को अधिक महत्व दिया जा सकता है। क्योंकि कक्षा 12 में संपूर्ण सत्र में होने वाली परीक्षाओं का स्तर और उनके प्रति छात्रों की गंभीरता अधिक होती है। - तूलिका गोयल, उप प्रधानाचार्या, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल
--------
बोर्ड ने समझदारी भरा फैसला लिया है। वर्तमान परिदृश्य में 12वीं कक्षा के अंतिम परीक्षा अंक तय करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। साथ ही कक्षा-12 के साथ-साथ कक्षा-10 और कक्षा-11 के अंकों को ध्यान में रखना एक उचित निर्णय है। यह अधिक व्यापक मूल्यांकन होगा। इसके अलावा वर्तमान महामारी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी परीक्षा आयोजित करना स्वाभाविक रूप से बहुत जोखिम भरा है। - संजय मित्रा, शिक्षक, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
--------
कक्षा-12 के परीक्षा परिणाम हेतु सीबीएसई में आकलन का आधार तीन कक्षाओं के प्रदर्शन पर रखा है, जिन विद्यार्थियों का कक्षा-10 में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उनका रिजल्ट भी कक्षा-11 और 12 के प्री बोर्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर अच्छा हो सकता है। अत: बोर्ड की यह नीति व्यापक है और वास्तव में अपनाने योग्य है, जो छात्रों के हित में भी है। - नीरू पुरी, कोऑर्डिनेटर स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल
-------
12वीं के परीक्षा परिणाम हेतु सीबीएसई में आकलन का जो आधार बनाया गया है। यह विद्यार्थी के वास्तविक योग्यता के अनुसार ही होगा। इसमें तीन कक्षाओं के प्रदर्शन पर अंक मिलेंगे। अत: बोर्ड की यह नीति सुव्यवस्थित है और छात्रों के हित में भी है। - मोहित वर्मा, विज्ञान अध्यापक स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल
------------
ये बाले विद्यार्थी
अंक प्रणाली के अंतर्गत हमारे तीन वर्षों के परफॉर्मेंस को शामिल किया जाएगा। अंकों का सही मूल्यांकन हमें पढ़ाने वाले शिक्षक व प्रधानाचार्य भलीभांति से कर सकते हैं। क्योंकि उन्हें हमारे बारे में सटीक जानकारी होती है कि हम कितने सक्षम हैं। इस निर्णय का अनुमोदन करती हूं। - अवनी गर्ग, कक्षा 12 सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल
------
कोरोना महामारी का कठिन समय है। ऐसी विषम परिस्थिति में इस संदर्भ में बोर्ड ने समय पर परीक्षा रद्द करने का उचित निर्णय लिया है। अब परिणाम को लेकर थोड़ी चिंता है, क्योंकि छात्र 11वीं में पढ़ाई को लेकर इतने गंभीर नहीं होते हैं। इसलिए 11वीं कक्षा के 30 प्रतिशत अंक जोड़ना परिणाम को प्रभावित कर सकता है। हालांकि उसे उम्मीद है कि बोर्ड ने जो निर्णय लिया है, वह ठीक ही रहेगा। - आयशी मित्रा, कक्षा 12 सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल