फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शाकंभरी मंदिर में जागरण, भंडारे का आयोजन

शाकंभरी मंदिर में जागरण, भंडारे का आयोजन

Sun, 14 Apr 2019 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
शाकंभरी मंदिर में जागरण, भंडारे का आयोजन
माता रानी का गुणगान किया
विज्ञापन

कांधला। माता श्री शाकंभरी देवी भवन मंदिर में विशाल जागरण का आयोजन किया गया।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान स्थित माता श्री शाकंभरी देवी भवन मंदिर में प्रति वर्ष की तरह भव्य जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रबंधक आशुतोष पांडेय और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी ने मां की जोत प्रज्वलित कर जागरण का शुभारंभ किया। ब्रिजेश कुमार शर्मा ने गणेश वंदना और जयश्री मोहन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर जागरण को गति प्रदान की। चंदकीराम, दीपक कुमार, शिवकांत, संजीव गोयल ने माता शाकंभरी की सुंदर भेंट प्रस्तुत कर गुणगान कर श्रद्धालु झूमते रहे। रविवार सुबह माता रानी की कथा के पश्चात जागरण का समापन किया गया। दोपहर के समय मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। माता शाकंभरी को भोग लगाने के पश्चात भंडारे का शुभारंभ हुआ है। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अशोक कुमार सिंघल, विनीता शर्मा, शिवा शर्मा, संदीप शर्मा, सचिन शर्मा, प्रतीक जैन, प्रशांत शर्मा, प्रदीप कुमार सिंघल, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। गांव बलवा, फजलपुर में दुर्गा व शिव मंदिर में भी नवमी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कस्बे और क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed