फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चाय की चुस्कियां और परिवार संग बीता पूरा दिन

चाय की चुस्कियां और परिवार संग बीता पूरा दिन

Sat, 13 Apr 2019 08:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
चाय की चुस्कियां और परिवार संग बीता पूरा दिन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। चुनाव प्रचार की कई दिन की भागदौड़ के बाद शुक्रवार को प्रत्याशियों को कुछ राहत मिली। कई दिन बाद अपनों के साथ समय बिताया और चाय की चुस्कियां लीं। कुछ के समर्थक घर भी आए। प्रत्याशियों ने हार जीत का गणित भी लगाना शुरू कर दिया है। अमर उजाला टीम ने प्रत्याशियों के घर जाकर हाल जाना।

पत्नी, पुत्रवधू और पोते के साथ बिताया समय
कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक दोपहर में पूरी फुरसत में नजर आए। झिंझाना रोड स्थिति काका नगर में अपने मकान में परिवार के साथ बैठे बतिया रहे थे। हाथ में चाय के प्याले थे। पास में बेटे पूर्व विधायक पंकज मलिक बैठे थे। पत्नी राजकुमारी पुत्रवधू डॉक्टर पायल मलिक और पोता आरव मलिक भी वहां था। पूछने पर बताया कि एक महीने बाद आज कुछ आराम है। चुनाव के लिए सुबह निकलते थे और आधी रात बाद घर में पहुंचना होता था। ना खाने का पता चला सोने का। नींद भी आधी अधूरी पूरी होती थी। कल रात नींद भी भरपूर ली। हालांकि कुछ देर में ही उनके समर्थक भी आने लगे थे। कहा हम तो राजनीतिक आदमी हैं यहां तो रोज ऐसे ही चलता है। समर्थकों से मिलना अच्छा लगता है।
विज्ञापन


समर्थक तो जीता हुआ बता रहे, बाकी 23 को पता चलेगा
हार जीत के बारे में पूछा तो बोले हमारे समर्थक तो हमें जीता हुआ बता रहे हैं ,लेकिन सही पता 23 मई को चलेगा तभी पता चला कि किस आधार पर कितनी वोट डली। हमने पूरी मेहनत और ईमानदारी से चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाश्ता करते ही समर्थकों संग हार जीत के गुणा भाग में जुटीं तबस्सुम
कैराना। कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी तबस्सुम बेगम ने शुक्रवार को मोहल्ला आलदरम्यान में स्थित अपने आवास पर सुकून भरे पल गुजारे। तबस्सुम हसन ने बताया कि शाम मतदान खत्म होने के बाद बृहस्पतिवार शाम 6 बजे वह अपने आवास पर पहुंच गई थीं, जहां पर समर्थकों की भीड़ भी जुटी थी। रात ढाई बजे तक समर्थकों के बीच चर्चा करने के बाद उन्होंने आराम किया। चुनाव से पहले वह सुबह पांच बजे उठा जाती थीं, लेकिन शुक्रवार को वे सुबह आठ बजे उठीं। नाश्ता किया ही था कि पता चला कि समर्थकों का तांता लग गया है। इसके बाद वे समर्थकों के बीच पहुंच गईं।


जो करेगा खुदा करेगा
हार जीत के बारे में तबस्सुम ने कहा कि उनके हक में जो करेगा, खुदा करेगा। उन्हें सर्वसमाज ने सहयोग दिया है, लेकिन जीत के आंकड़ों पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed