फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एसपी ने किया पोलिंग केंद्रों का निरीक्षण

एसपी ने किया पोलिंग केंद्रों का निरीक्षण

Sat, 23 Feb 2019 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
एसपी ने किया पोलिंग केंद्रों का निरीक्षण
कैराना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को पोलिंग बूथों पर कैंप आयोजित किए गए। इनमें बूथवार बीएलओ के समक्ष आवेदकों ने त्रुटि शुद्धिकरण व नए वोट बनवाने के लिए फार्म-6, 7 व 8 भरकर जमा कराए। अधिकतर पोलिंग बूथों पर बीएलओ आवेदकों के इंतजार में बैठे रहे लेकिन कम ही आवेदक पहुंच पाए। एसपी अजय कुमार ने इस्लामिया स्कूल सहित विभिन्न पोलिंग केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से जानकारी लेने के साथ ही भौगोलिक स्थिति का भी जायजा लिया। एसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। जो चुनाव में खलल डालने का काम करेगा, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, तहसीलदार रनबीर सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग बूथों पर बीएलओ ने आवेदकों के फार्म जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed