{"_id":"5c703be4bdec22736c04d5a5","slug":"121550859236-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के रक्त जांच की गलत रिपोर्ट देने का आरोप, सीएमओ से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के रक्त जांच की गलत रिपोर्ट देने का आरोप, सीएमओ से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। महिला के रक्त की जांच रिपोर्ट गलत देने के आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने महिला चिकित्सक और पैथोलॉजी लैब संचालक के खिलाफ सीएमओ से शिकायत की है।
गांव लपराना निवासी सतेंद्र ने बताया कि कस्बे में ही उसकी पत्नी का इलाज एक महिला चिकित्सक के यहां चल रहा था। दो दिन पूर्व महिला की तबियत खराब होने पर वह चिकित्सक के पास पहुंची तो उसने एक पैथोलॉजी लैब पर रक्त की जांच कराने की सलाह दी। लैब संचालक ने जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स मात्र 19 हजार होना बताया। इसके बाद उपचार के लिए शामली में जांच कराई तो प्लेटलेट्स दो लाख 56 हजार आई। सतेंद्र का कहना है कि वे अलग-अलग आई जांच रिपोर्ट लेकर कस्बे की महिला चिकित्सक के पास पहुंचे तो उन्होंने लैब संचालक की गलती बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद वे लैब संचालक के पास गए तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। सतेंद्र ने इस मामले में महिला चिकित्सक और लैब संचालक के खिलाफ सीएमओ और थाना झिंझाना पर शिकायत की है। सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर के निर्देश पर शुक्रवार को ऊन चिकित्साधिकारी डाक्टर लेखराम झिंझाना सीएचसी प्रभारी डाक्टर प्रवीण कुमार के साथ जांच करने पहुंचे तो उनके पहुंचने से पहले ही महिला चिकित्सक और लैब संचालक फरार हो गए। सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर ने बताया कि ऊन और झिंझाना के चिकित्साधिकारी को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।