फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बजट के अभाव में कलक्ट्रेट निर्माण भी लटका

बजट के अभाव में कलक्ट्रेट निर्माण भी लटका

Fri, 11 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
बजट के अभाव में कलक्ट्रेट निर्माण भी लटका
शामली। गोहरनी गांव में निर्माणाधीन कलक्ट्रेट कार्यालय और जिला स्तरीय अधिकारियों के आवासीय भवन का निर्माण एक साल से लटका हुआ है। विकास भवन कार्यालय के दो तल का निर्माण पूरा हो चुका है। दूसरे तल में सीडीओ, डीडीओ व परियोजना निदेशक, डीपीआरओ, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, डीआरडीए कार्यालय शिफ्ट हो चुके है। विकास भवन के तीसरे तल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। सीडीओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि विकास भवन के तीसरे तल के निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये का बजट अवमुक्त कराने के लिए शासन से मांग की गई है। डीएम अखिलेश कुमार ने कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला स्तरीय अधिकारियों के आवासीय भवन का निरीक्षण करने के बाद उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के प्रमुख सचिव से बजट जारी करने का अनुरोध किया था। डीएम ने बताया कि कलक्ट्रेट के निर्माण के लिए रिवाइज इस्टीमेट 33 करोड़ रुपये में से 29 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति हुई है। कलक्ट्रेट निर्माण के लिए बजट यूपी कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के प्रमुख सचिव पेश करेंगे। इसमें शामली कलक्ट्रेट की पत्रावली प्रस्तुुत किए जाने के बाद स्वीकृत होगी। इसके बाद ही कलक्ट्रेट निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed