फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पूर्व चेयरमैन की पत्नी का निधन, शोक में डूबा कैराना

पूर्व चेयरमैन की पत्नी का निधन, शोक में डूबा कैराना

Fri, 11 Jan 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन की पत्नी का निधन, शोक में डूबा कैराना
पूर्व चेयरमैन की पत्नी का निधन
विज्ञापन

कैराना। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन की पत्नी का बुधवार देर रात बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 58 वर्ष की थी।
नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला में नगरपालिका परिषद कैराना के पूर्व चेयरमैन हाजी अब्दुल अजीज अंसारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार देर रात उनकी धर्मपत्नी रुखसाना बेगम का आकस्मिक निधन हो गया। वह कई महीनों से बीमारी से पीड़ित थीं। पूर्व चेयरमैन की पत्नी के निधन की खबर क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद राजनीतिक और सामाजिक लोगों की भीड़ उनके आवास पर जमा हो गई, सांत्वना दी। दोपहर में उनके शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उधर, पालिका कार्यालय पर चेयरमैन हाजी अनवर हसन की अध्यक्षता में शोकसभा हुई, जिसमें पालिका कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। शोकसभा में कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, एकाउंटेंट मोहम्मद कौसर, योजना लिपिक रविंद्र कुमार, जलकल लिपिक इनाम हसन, सफाई लिपिक तासिम अली, सफाई नायक मोहम्मद असलम, सुभाष चंद, अबसार, ओमप्रकाश सैनी, शाहिद हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed