{"_id":"5c251e0ebdec2256cd7e190d","slug":"121545936398-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल से कैन्टर टकराने पर सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल से कैन्टर टकराने पर सप्लाई बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला में दो दिन से बिजली गुल
कांधला। विद्युत पोल से कैंटर टकराने पर फाल्ट के चलते बुधवार से बिजली गुल होने से लोगों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है।
कस्बे के कैराना रोड बाईपास पर बुधवार देर रात विद्युत पोल से एक कैंटर टकरा गया। विद्युत लाइनें आपस में टकराने से जोर का धमाका हुआ। बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी गई। चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पोल से तार टूटकर गिरने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। रात भर कस्बे की बिजली गुल रही। व्यापारी विपिन कुच्छल, सचिन गोयल, देवेंद्र, राहुल, सुलेमान, उमेद आदि का कहना है कि विद्युत सप्लाई पूरे दिन न आने के कारण व्यापारियों को परेशानी हुई। सूचना के बाद भी विद्युत निगम ने बिजली चालू नहीं की थी। जाट कालोनी निवासी बीरसैन, कवरपाल, सुभाष, सतवरा वर्मा, अमित, भीम, देवेंद्र, सौरभ आदि ने बताया कि विद्युत सप्लाई पूरे दिन बंद रहने के बाद भी विद्युत निगम को कोई चिंता नहीं है। अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी है कि कैंटर से टक्कर के बाद पोल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसको दोबारा लगाने के बाद विद्युत जल्द ही सुचारु कर दी जाएगी।