{"_id":"5c056ee2bdec2241871ff5e5","slug":"121543859938-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ी का कोई मजहब नहीं होता: डाक्टर राजपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ी का कोई मजहब नहीं होता: डाक्टर राजपाल सिंह
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अंतर राष्ट्रीय निशानेबाजी कोच व उपराष्ट्रपति से सम्मानित डाक्टर राजपाल सिंह ने कहा कि एक खिलाड़ी का कोई मजहब नहीं होता। शूटिंग प्रतियोगिता कौमी एकता का सबसे अच्छा उदाहरण है।
सोमवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय शूटिंग चैंपियनशिप के समापन पर पहुंचे डाक्टर राजपाल सिंह ने छात्र छात्राओं को निशानेबाजी के गुर सिखाए। निशानेबाजी में बेटियां बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उनका कैरियर सुनहरा हो सकता है। नेशनल शूटिंग चैंपियन वृतिका ने कहा कि लड़कियों के लिए यदि बेहतरीन कैरियर बनाने का कोई आसान रास्ता है तो वह निशानेबाजी ही है। शूटिंग चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच सहदीप सिंह के कार्य की प्रशंसा की गई। विद्यालय के प्रबंधक श्यामपाल सिंह और प्रधानाचार्या वैशाली ने शूटिंग चैंपियनशिप की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करके अतिथियों का आभार प्रकट किया। समारोह में छात्र छात्राओ ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबके मन को मोह लिया। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल की बालिकाओं कनक, दिपांशा और शिवांगी ने ने अपनी श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता। इस अवसर पर सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।